देवरिया में ट्रेलर-डीसीएम की आमने-सामने टक्कर, चालक गंभीर घायल
देवरिया, मई 21 -- तरकुलवा (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। बुधवार की देर रात ट्रेलर और डीसीएम की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- खड़ी ट्रक में टक्कर के बाद फोरलेन के नीचे गिरा ट्रक सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर यातायात बहाल कराया गया। बुधवार देर रात करीब 12:15 बजे डाकघर की पार्सल लेकर कसया से एक डीसीएम वाहन लौट रही थी। सामने से पत्थर लादकर आ रहे ट्रेलर से उसकी बन्दर गेट के समीप आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। संयोग अच्छा रहा कि ट्रेलर का पहिया नगर पंचायत के नाले में फंस गया, नहीं तो हादसा और बड़ा हो सकता था। थाना प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.