देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक
निज संवाददाता, सितम्बर 13 -- देवरिया में वैशाली एक्सप्रेस से सिवान से गोरखपुर भेजा जा रहा 30.23 लाख रुपये राजकीय रेलवे पुलिस देवरिया ने बरामद किया है। साथ ही राजस्थान के रहने वाले एक कैरियर को पुलिस ने दबोच लिया। रविवार को गोरखपुर से पहुंची आयकर विभाग की टीम ने पांच घंटे तक पकड़े गए युवक से पूछताछ की हालांकि वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस को शक है कि युवक हवाला का रुपए लेकर जा रहा था। दिल्ली जा रही वैशाली एक्सप्रेस शनिवार को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में जीआरपी गश्त कर रही थी। पुलिसकर्मियों को देख पीट्ठू बैग लिया एक युवक हड़बड़ाहट में दिखा। उसी दौरान ट्रेन खुल गई। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने देवरिया से गोरखपुर के बीच युवक को दबोच लिया।बैग से मिली नोटों की गड्डियां बैग की तलाशी ली गई तो रुपये की गड्डी से भरा था। यह द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.