देवरिया, मार्च 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। टेम्पो चालक ड्राइवर संघ यातायात पुलिस के विरोध में बुधवार को सड़क पर उतर गया। टेम्पो चालकों ने यातायात प्रभारी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जमकर नारे बाजी की। वहीं देवरिया- कसया मार्ग पर चलने वाले टेम्पो चालक हड़ताल पर चले गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान टेम्पो चालक कसया ओवरब्रिज से प्रदर्शन करते हुए सुभाष चौक पर पहुंचे, जहां धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। टेम्पो चालकों ने कहा कि यातायात प्रभारी द्वारा सड़कों पर टेम्पो का मनमाने तरिके से चालान किया जा रहा है। अगर टेम्पो पार्किंग के जगह में खड़े रहते हैं तो वहां भी यातायात प्रभारी मनमाने तरिके से चालान काट दिया जाता है। वहीं अगर कहीं टेम्पो चालक सवारी भरता है तो उसकी गाड़ी का चालान 10 हजार से लेकर 15 हजार तक काट दिया जाता है। ऐसे में टेम्पो ...