देवरिया, जून 22 -- देवरिया, हिटी। जिले में पेट्रोल पंपों पर गैलन में तेल न मिलने से किसान परेशान हैं। सोमवार को जिले के सोनूघाट पेट्रोल पंप पर एक किसान गैलन में डीजल न मिलने पर ट्राली पर पंपसेट ही लेकर पहुंच गया और टंकी फुल कराई।इस समय खेती-किसानी का समय चल रहा है। किसान अपने खेतों में बेहन डाल दिए हैं, कुछ जगहों पर बेहन तैयार हो चुका है, कुछ ही दिनों में धान की रोपाई भी शुरू हो जाएगी। मौसम अनुकूल नहीं है। बरसात न होने के चलते किसानों को बेहन की सिंचाई पंपसेट चलाकर करनी पड़ रही है। वहीं पेट्रोल पंपों को निर्देश दिया गया है कि वह किसी को भी गैलन में डीजल या पेट्रोल न दें। जिसके चलते किसान परेशान हैं और किसानों को पंपसेट लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचना पड़ रहा है। सोमवार को जिले के सदर विकास खंड के सोनूघाट स्थित जीओ पेट्रोल पंप पर एक किसान पहुं...