देवरिया में गेहूं के डंठल में लगाई थी आग, बाइक सवार पिता की जलकर मौत, मासूम बेटा बाल-बाल बचा
देवरिया, अप्रैल 18 -- रुद्रपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में शनिवार को सड़क किनारे गेहूं के डंठल में लगी आग से धुएं के कारण दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। हादसे के बाद एक बाइक सवार आग की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही जलकर दर्दनांक मौत हो गई, जबकि उसका सात साल का बेटा बाल-बाल बच गया। घटना में दोनों बाइक भी जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर सीओ रूद्रपुर हरिराम यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर काशीपुर मोड़ के नजदीक कुछ लोगों ने सड़क की दोनों तरफ गेहूं की डंठल में आग लगाई थी। तेज पछुआ के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। थोड़ी ही देर में सड़क की दोनों पटरियों पर आग फैल गई। पटरियों पर उगे खर-पतवार ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.