देवरिया में खुलेगी ईएसएम यूआरसी, अंतिम मंजूरी मिली
देवरिया, सितम्बर 12 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की सुविधा के लिए ईएसएम यूआरसी (सीएसडी कैंटीन) खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर राजभर की मांग पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद को पत्र भेजकर इसकी अंतिम स्वीकृति दिए जाने की जानकारी दी है। रक्षा मंत्री ने अपने पत्र में बताया है कि सांसद ने चार फरवरी 2025 को देवरिया में सीएसडी कैंटीन खोले जाने के संबंध में पत्र भेजा था। इसके साथ पूर्वांचल पूर्व सैनिक संस्था, देवरिया के अध्यक्ष केडी सिंह का अभ्यावेदन भी संलग्न किया गया था। मामले की संबंधित स्तर पर जांच कराई गई। जांच के बाद संबंधित मुख्यालय की ओर से देवरिया में ईएसएम यूआरसी खोलने के लिए 5 जून 2025 को सैद्धांतिक अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.