मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- देवरियाकोठी, एसं। देवरिया थाना के विशुनपुर सरैया चौक पर रविवार को 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से टेंट ऑपरेटर सोनू कुमार (36) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गृहस्वामी और टेंट मालिक ने उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में ले गए। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। घटना की खबर स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि चौक निवासी देवनारायण साह की पुत्री की शादी शनिवार की रात संपन्न हुई है। रविवार सुबह देवरिया थाना क्षेत्र के लखनौरी गांव का टेंट ऑपरेटर सोनू टेंट का सामान खोल रहा था। इस दौरान वह घर की छत से ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसके पेट व पैर में गंभीर जख्म आए। स्थानीय लोगों के मदद से उसे छत से नीचे उतारा गया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.