देवरिया, दिसम्बर 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के मालवीय रोड में मकान में कब्जा दिलाने गई टीम के सामने गुरुवार को दुकानदार ने ज्वलनशील पदार्थ गिराकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने तत्काल उसे पकड़ लिया और लाइटर छीन लिया। वरना बड़ा हादसा हो जाता। कई बार दुकानदार, उसके परिजन तथा कब्जा दिलाने गई टीम से तीखी बहस हुई। शाम को कुछ दुकानों में प्रशासन की तरफ से ताला लगवा दिया गया। गुरुवार की दोपहर नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य के नेतृत्व में पुलिस टीम मालवीय रोड स्थित एक मकान व दुकान में कब्जा दिलाने पहुंची। प्रशासन का कहना था कि उक्त संपत्ति को बैंक द्वारा नीलाम किया जा चुका है। नीलामी लेने वाले व्यक्ति को कब्जा दिलाने के लिए टीम पहुंची। इस बीच मकान मालिक और दुकानदार बंगाली प्रसाद वर्मा ने यह कहते हुए कब्जा देने से इनकार कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.