देवरिया, दिसम्बर 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के गौरीबाजार-बैतालपुर रेलवे स्टेशन के बीच गोरखपुर से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की बोगी से मंगलवार की शाम अचानक धुआं निकलने से अफरा-तफरी मच गई। चालक ने तत्काल ट्रेन रोक दी। बोगी से धुआं निकलता देख यात्री कूदने लगे। ट्रेन का ब्रेक शू फंसने के चलते पहिए से धुआं निकल रहा था। बाद में चालक और गार्ड ने उसे ठीक किया, जिसके बाद ट्रेन रवाना हो गई। इस दौरान करीब 20 मिनट ट्रेन रुकी रही। गोरखपुर से वाराणसी के लिए शाम को इंटरसिटी एक्सप्रेस जा रही थी। गौरीबाजार रेलवे स्टेशन से आगे बैतालपुर डिपो के समीप अचानक एक बोगी के पहिए से धुंआ उठने लगा। बोगी से धुंआ निकलता देख ट्रेन में बैठे यात्री घबरा गए और अफरा तफरी मच गई। यह देख चालक ने तत्काल ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकते ही कुछ यात्री बोगी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.