देवरिया में आमने-सामने टकराईं दो बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
देवरिया, जून 11 -- गौरीबाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरीबाजार के पोखरभिंडा के समीप गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर दो बाइक सवार आमने-सामने से टकरा गए। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठे एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हादसे का विवरण गौरीबाजार के पोखरभिंडा निवासी राजकुमार निषाद (48) पुत्र स्व. चोकट शटरिंग का काम करते थे। बुधवार की रात अपने गांव के साथी दिलीप के साथ बाइक से कहीं जाने के लिए निकले थे। गांव के सामने ही गोरखपुर-देवरिया मार्ग के डिवाइडर कट को क्रास कर नकटा पुल की तरफ बढ़े थे, तभी तेज रफ्तार में सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक के पीछे बैठे राजकुमार साथी बाइक सवार के साथ सड़क पर गिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.