निजी संवाददाता, मई 19 -- यूपी के देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में सोमवार की आधी रात को शातिर चोर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में चोर को पैर में गोली लग गई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसे उपचार के लिए सीएचसी रुद्रपुर लेकर पहुंची। देर रात एसपी अभिजीत आर शंकर समेत अन्य अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंच जानकारी ली। शातिर गाजीपुर जनपद का निवासी है। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में हाल के दिन में शराब की दुकानों में चोरी हो रही थी। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर को मुखबिर ने सूचना दिया कि शराब की दुकानों में चोरी करने वाला गैंग असवनपार की तरफ से आने वाला है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच करने लगी। इस बीच एक संदिग्ध बोलेरो आते हुए नजर आई। पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो चालक पुलिस टीम पर फायर करते हुए सेमरौ...