देवरिया, जून 30 -- गौरीबाजार(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के बैतालपुर क्षेत्र में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलस गए। इनमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। यह घटना तब हुई, जब सभी धान की रोपाई के दौरान बारिश से बचने के लिए एक मुर्गी फार्म के शेड के नीचे खड़े हो गए थे। घायलों को मेडिकल कालेज देवरिया में भर्ती खराया गया। गंभीर हालत में एक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। नगर पंचायत बैतालपुर के वार्ड संख्या-9 आनंद नगर के ग्रामीण मंगलवार सुबह खेतों में धान की रोपाई कर रहे थे। अचानक तेज बारिश शुरू होने पर वे पास के एक मुर्गी फार्म के शेड में शरण लेने पहुंचे। मुर्गी फार्म पर अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर ऋषिकेश यादव छोटू (20) उसके पिता रामप्रवेश यादव (55), रामआश्रय प्रसाद (56) और रानी (17) झुलस गए। ग्रामीण...