देवरिया, अप्रैल 29 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। बुधवार की शाम आई आंधी, पानी से कई जगहों पर पोल, पेड़ गिर गए। इससे विद्युत आपूर्ति और सड़कों पर आवागमन रहा। ट्रैक पर पेड़ गिरने से इंटरसिटी समेत तीन ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। आंधी, पानी से कई जगहों पर शादी, तिलक का पांडाल धाराशाही हो गया और आयोजन में खलल पड़ गयी। खराब मौसके चलते बारातें देर से निकली। बेमौसम की बारिश से ईट भट्ठों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। आंधी-पानी से झमड़ वाली सब्जी की खेती को भी काफी नुकसान पहुंचा। बुधवार की शाम चार बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। कुछ ही देर में चारों तरफ घने काले बादल छा गया। इससे पांच बजे ही अंधेरा छा गया। करीब साढ़े पांच बजे तेज आंधी चलने लगी। तेज आंधी से कई जगहों पर टिनशेड उड़ गये। सड़कों के ...