देवरिया, जून 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। अवकाश के दिन रजिस्ट्री ऑफिस खोलकर रिकॉर्ड रूम में एक कर्मचारी का फाइल ढूंढने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कर्मचारी और चपरासी के अलावा तीन- चार बाहरी लोग भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है। पिछले कुछ दिनों से सदर तहसील का रजिस्ट्री ऑफिस चर्चा में बना हुआ है। आफिस में बाहरी व्यक्ति द्वारा काम करने से लेकर अवकाश के दिन आफिस खोलकर फाइलों को इधर-उधर करने का मामला सामने आया है। सदर तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय को मोहर्रम की छुट्टी के दिन 26 जून को खोला गया था। यह भी पढ़ें- देवरिया में अवकाश के दिन रजिस्ट्री ऑफिस में फाइलें ढूंढने का वीडियो वायरल ऑफिस के एक कर्मचारी का चपरासी के माध्यम से कार्यालय खोलकर रिकॉर्ड रूम में फाइलों को इधर-उधर करने का ...