देवरिया, मार्च 5 -- बंजरिया बाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम तरकुलवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत पथरदेवा के पूर्वी चौराहे के समीप एक दर्दनाक हादसे में साइकिल सवार युवक की मृत्यु हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक नाले में जा गिरा, जिससे उसकी जान चली गई। पथरदेवा नगर पंचायत क्षेत्र के मछैला निवासी 32 वर्षीय छोटे लाल यादव पुत्र इंद्रासन यादव पथरदेवा में एक चप्पल-जूते की दुकान पर कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह दुकान बंद कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह महुआरी मदरसे के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह असंतुलित होकर सड़क किनारे नाले में गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को नाले से बाहर निकालकर...