देवरिया, मार्च 15 -- सुरौली (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया की चर्चित सड़क देवरिया-बेलडाड़ बनने के साथ ही टूटने लगी। गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल को लेकर सदर विधायक डॉ शलभ मणि की शिकायत पर शनिवार को केंद्रीय एनक्यूएम की टीम पहुंची। विधायक की मौजूदगी में टीम ने जांच की। साथ ही सड़क के बीसी व एफडीआर कोर का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। रुद्रपुर रोड से लेकर दस किलोमीटर तक के सड़क निर्माण का टेंडर प्रयागराज की कंपनी सीएल गुप्ता एंड संस को दिया था। कंपनी ने नई तकनीक एफडीआर से सड़क का निर्माण कराया। आरोप है कि कंपनी ने सड़क निर्माण के समय गुणवत्ता विहीन तरीके से सड़क का निर्माण कराया, जिसके चलते सड़क निर्माण के कुछ दिन बाद से ही टूटने लगी। सदर विधायक डॉक्टर शलभ मणि त्रिपाठी ने सड़क के गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह...