बिजनौर, फरवरी 24 -- देवरिया जिले के सहायक शिक्षक की खुदकुशी के मामले में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बिजनौर ने देवरिया के बीएसए के विरूद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिजनों को एक करोड़ का आर्थिक मुआवजा देने की भी मांग की। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधाराज सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि देवरिया जिले के गौरी बाज़ार के मदरसन विद्यालय के सहायक अध्यापक के खुदकुशी प्रकरण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार है। उनके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मृतक सहायक अध्यापक कृष्ण मोहन सिंह के साथ पूरा शिक्षक समाज खड़ा है। शासन प्रशासन को खुदकुशी प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मृतक शिक्षक के परिजनों को एक करो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.