देवरिया पूरे धुरशाह गांव (चोलापुर) में 1.71 करोड़ से उड़िया बाबा आश्रम और हनुमान मंदिर का कायाकल्प किया जाएगा।
वाराणसी, जून 29 -- दानगंज, संवाद। देवरिया पूरे धुरशाह गांव (चोलापुर) में 1.71 करोड़ से उड़िया बाबा आश्रम और हनुमान मंदिर का कायाकल्प किया जाएगा। अजगरा के विधायक त्रिभुवन राम ने रविवार को भूमि पूजन और शिलान्यास किया। कहा कि पर्यटन और धर्मादा विभाग की ओर से होने वाले काम से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अजगरा विधानसभा क्षेत्र में देवरिया पूरे धुरशाह गांव स्थित उड़िया बाबा आश्रम पावन धाम का विशेष महात्म्य है। बुनियादी सुविधाओं की कमी से भक्तों को परेशानी होती है। इसके मद्देनजर इसका कायाकल्प किया जाना जरूरी हो गया। विधायक ने बताया कि पर्यटन और धर्मादा विभाग की ओर से स्वीकृत 1.71 करोड़ रुपये की लागत से इसका सुंदरीकरण किया जाएगा। भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम का संचालन शिवाजी सिंह और अध्यक्षता चंद्रशेखर सिंह ने की। रामप्रकाश सिंह 'वीरू'...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.