देवरिया, नवम्बर 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले की पुलिस पशु तस्करों को लेकर सख्त हो गई है। सात दिनों में तीन मुठभेड़ से पशु तस्करों में खलबली मच गई है। पुलिसिया दहशत अब तस्करों में दिखने लगी है और पशु तस्कर जिला छोड़कर भागने लगे हैं। जिले के रास्ते बिहार में पशु तस्करी होती रही है। गोरखपुर में एक छात्र की कुछ दिन पहले पशु तस्करों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही पुलिस लगातार सक्रिय हो गई है। एसपी संजीव सुमन के निर्देश पर पुलिस पशु तस्करों के विरुद्ध अभियान तेज कर दी है। दो नवंबर की भोर में मईल थाने की पुलिस ने इटहुरा हजाम मोड़ के समीप से एक पशु तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम पहुंची तो पशु तस्कर ने टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं तीन नवबंर को सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.