देवरिया पुलिस की पहल, बुजुर्गों की समस्या घर आकर सुनेंगी पुलिस
देवरिया, जून 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। थाने व एसपी कार्यालय अपनी समस्याओं को लेकर बुजुर्ग व वरिष्ठ लोगों को नहीं जाना होगा। एडीजी के निर्देश पर अब हर थाने में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट का गठन किया गया है। इस यूनिट के सदस्य गांव व शहर के मोहल्लों में जाएंगे और गांव के बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। अगर वह कोई समस्या बताते हैं तो उनका समाधान भी पुलिस करेगी। एक दिन पहले एसपी ने इसका शुभारंभ भी कर दिया।एडीजी गोरखपुर मुथा अशोक जैन के निर्देश पर प्रत्येक थाने पर कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) बना दिया गया है। थानों पर गठित कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट ने कार्य करना भी शुरू कर दिया है। शनिवार को इसका शुभारंभ के क्रम में दिन में थानों से पुलिस कर्मी अपने-अपने थाना क्षेत्र के गांवों में जाकर बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों से संवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.