गोरखपुर, जून 5 -- गोरखपुर। माउंट लिट्रा जी स्कूल कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए फ्यूचर चैम्प क्रिकेट सीरीज अंडर-16 के रोमांचक मुकाबले में शुक्रवार को देवरिया क्रिकेट क्लब एनबी स्पोर्ट्स ने नीना थापा क्रिकेट एकेडमी को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की टीम 33 ओवर में 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरिया क्रिकेट क्लब एनबी स्पोर्ट्स की 28.4 ओवर में 190 रन बनाकर 4 विकेट से जीत हासिल कर ली। अमित यादव को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर चुना गया। इस जीत के साथ देवरिया क्रिकेट क्लब ने 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...