देवरिया ने आरा को 51 रनों से हराया
बलिया, जून 11 -- बैरिया। द्वाबा शहीद स्मारक कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे लीग मैच में बुधवार की रात देवरिया ने आरा (बिहार) को 51 रन से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवरिया ने निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। जवाब में आरा की टीम 66 रन पर सिमट गई। देवरिया के अजय यादव को मैन आफ द मैच चुना गया। उन्होंने तीन ओवर में 15 रन देकर छह विकेट चटकाए। अंपायरिंग जितेंद्र यादव व चमन वर्मा, स्कोरिंग सुनील गुप्त तथा कमेंट्री राजा शाह व मनु कुमार ने की। आयोजक शिवकुमार वर्मा मनटन ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- सेराज इलेवन ने बलिया को हरा अगले चक्र में किया प्रवेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.