मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 9 -- देवरियाकोठी, एसं। देवरिया थाने के बगल में स्थित मां दुर्गा के मंदिर में पदस्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा से अज्ञात चोरों ने सोने का पेंडल और नथिया चुरा ली। घटना सोमवार दोपहर की है। घटना की एफआईआर मंदिर के पूजारी रत्नेश तिवारी ने थाना में दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि मंदिर के पूजा-पात्र की सफाई करने मंदिर के बगल में स्थित चापाकल पर गये थे। इसी बीच चोरों ने देवी के आभूषण चुरा लिए। पूजारी ने बताया है कि चोरी गए आभूषण की कीमत करीब एक लाख है। मंदिर के आसपास के दुकानो में लगे सीसीटीवी में लगे एक महिला को मंदिर में जाते और आते देखा जा रहा है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह ने बताया कि चोरों की पहचान करते हुए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.