देवरिया, अगस्त 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश परिवहन के देवरिया डिपो में चालकों की कमी है। जिसके चलते कई रुटों पर बस सेवा प्रभावित होने लगी है। इसको देखते हुए 51 संविदा चालकों की भर्ती होगी। इसके लिए बकायदा जगह-जगह कैंप का आयोजन किया जाएगा। देवरिया डिपो की आमदनी प्रत्येक दिन 20 लाख के करीब है, लेकिन इन दिनों चालकों की कमी है, जिसके चलते परिवहन विभाग के अधिकारी भी परेशान रहते हैं। किसी तरह रोडवेज की बसों का संचालन किया जा रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलेदव प्रसाद ने बताया कि 13 अगस्त से संविदा पर चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। रुद्रपुर बस स्टेशन में पर अगस्त, मगहरा चौराहा पर 18 अगस्त, रकहट चौराहा पर 21 अगस्त, विशुनपुरा बाजार पर 25 अगस्त, पकहां चौराहा पर 2 सितंबर, नवलपुर चौराहा पर 5 सितंबर, लार ब्लॉक सभागार पर 8 सितंब...