देवरिया, जनवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी के चर्चित आईपीएस अधिकारी रहे और देवरिया के पूर्व एसपी अमिताभ ठाकुर गुरुवार की शाम से देवरिया जेल में आमरण अनशन पर हैं। शुक्रवार को देवरिया सीजेएम न्यायालय में जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह बातें बताई। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर में गिरफ्तारी के दौरान व सदर कोतवाली में रखने के दौरान का सीसीटीवी फुटेज उन्हे उपलब्ध कराया जाए, इसी के लिए वह आमरण अनशन पर हैं। आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों को बचाने के लिए साक्ष्य मिटाए जा रहे हैं। उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। लखनऊ के गोमतीनगर के विराम खंड निवासी अमिताभ ठाकुर ने 1999 में देवरिया में एसपी रहने के दौरान पत्नी नूतन के नाम से औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट खरीदा था। प्लाट खरीदने के दौरान नूतन ठाकुर की जगह नूतन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.