देवरिया, मई 21 -- तरकुलवा (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंचनपुर के वर्तमान ग्राम प्रधान चार्ज वापस लेने के लिए ब्लॉक से लेकर विकास भवन तक चक्कर लगा रहे हैं। चार्ज नहीं मिलने से ग्राम पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।कंचनपुर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान अनवर पुत्र अब्दुल एक मामले में कुछ दिन पहले पुलिस कार्रवाई के बाद जेल भेजे गए थे। उनके जेल जाने के बाद ग्राम पंचायत के विकास कार्य और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का संचालन दूसरे माध्यम से किया जा रहा था। इस बीच विभागीय व्यवस्था के तहत किसी अन्य व्यक्ति को ग्राम पंचायत का चार्ज सौंप दिया गया।अब जेल से रिहा होने के बाद ग्राम प्रधान अनवर पुनः अपना कार्यभार लेने के लिए लगातार ब्लॉक और विकास भवन के ...