चतरा, अप्रैल 12 -- चतरा प्रतिनिधि। चतरा बाईपास पथ निर्माण कार्य के बीच देवरिया गांव के ग्रामीणों ने अपनी महत्वपूर्ण मांग को लेकर विधायक जनार्दन पासवान को पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने देवरिया चेक डैम के समीप अंडरग्राउंड पुल निर्माण की आवश्यकता को गंभीर बताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बाईपास सड़क बनने से जहां शहरवासियों में खुशी है, वहीं देवरिया गांव के लोगों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो सकती है। वर्तमान में गांव के लोग शमशान घाट और अपने खेतों तक पहुंचने के लिए चेक डैम वाले रास्ते का उपयोग करते हैं। बाईपास निर्माण के बाद यह मार्ग बाधित होने की आशंका है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।ग्रामीणों ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि यदि चेक डैम के पास अंडरग्राउंड पुल का निर्माण कराया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.