देवरिया, मार्च 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में रवींद्र किशोर शाही स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित ओपेन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष वालीबाल के फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ छात्रावास ने देवरिया छात्रावास को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ रतनपाल सिंह ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन देवरिया वॉलीबाल एसोसिशन व आजमगढ़ वॉलीबाल छात्रावास के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें आजमगढ़ ने 25-21 व 25-23 से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में देवरिया वॉलीबाल छात्रावास ने स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर को हरा दिया। उसके बाद देवरिया छात्रावास और आजमगढ़ छात्रावास के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें आजमगढ़ ने देवरिया को 25-20, 24-26 व 25-23 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.