देवरिया के सत्यम ने काहिरा मेडिकल यूनिवर्सिटी में रचा इतिहास
देवरिया, सितम्बर 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। जनपद के होनहार युवा सत्यम त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर देश व जनपद का नाम ऊंचा किया है। सत्यम ने मिस्र (इजिप्ट) की ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित कायरो मेडिकल यूनिवर्सिटी की कठिन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से उनका परिवार गदगद है। जिले के ग्राम पंचायत नूनखार के मूल निवासी संजय त्रिपाठी के सुपुत्र सत्यम त्रिपाठी बचपन से ही मेधावी रहे हैं। मिस्र जो प्राचीन काल से ही शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में एक विशेष पहचान रखता है। मिस्र की राजधानी काहिरा स्थित कायरो मेडिकल यूनिवर्सिटी से भारत के पहले बैच 2020-2025 के लिए 18 होनहार छात्रों का चयन हुआ था। सत्यम भी इस बैच का हिस्सा रहे। बैच के सभी भारतीय छात्रों के बीच सत्यम का प्रदर्शन बेहद उत्कृष्ट रहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.