सीवान, फरवरी 17 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के महादेवा स्थित पंचमुखी शिव मंदिर, भावनाथ मंदिर, शुक्ला टोली हनुमान मंदिर, शिवव्रत साह शिव मंदिर व फल मंडी स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार की रात शिव-विवाह का आयोजन किया गया। आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमानों ने विवाह की रस्में पूरी की। इसी क्रम में शहर के फलमंडी स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में देवरिया के भारत गोस्वामी विभु के लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह की भव्य झांकी प्रस्तुत की। झांकी में शिव-पार्वती के अलौकिक स्वरूप, शिव बारात व पौराणिक प्रसंगों का सजीव चित्रण किया गया। इस दौरान कलाकारों ने डमरू, ढोल-नगाड़ों की थाप पर शिव बारात का मनोहारी मंचन किया। भगवान शिव के गण भूत-प्रेत समेत अ...