देवरिया, फरवरी 28 -- रुद्रपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कोतवाली के क्षेत्र के डहरौली बुजुर्ग में स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को दिनदहाड़े असलहा सटाकर 8 हजार 400 रुपये लूट लिए। इसके बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। मौके पर सीओ समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और जांच की। सीसी फुटेज भी खंगाले गए। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत अन्य टीमें लगाई गई हैं। पूरी घटना सीसी कैमरा में कैद हो गई है। पकड़ी बुजुर्ग के रहने वाले सचिन साहनी रुद्रपुर कोतवाली के डहरौली बुजुर्ग पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करते हैं। शनिवार को वह पेट्रोल पंप पर ड्यूटी कर रहे थे। अचानक दो बाइक पर सवार छह बदमाश पहुंचे, उन्हें लगा कि वह पेट्रोल भराने आए हैं। जब उनके पास पहुंच कर वह पेट्रोल के बारे में प...