देवरिया, मई 3 -- भटनी (देवरिया )हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी एक युवक की छत से गिरने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार आधी रात को वह लघुशंका करने छत के किनारे पहुंचे थे कि पांव फिसल जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में चोट लगने के कारण युवक की मौत मौके पर ही हो गई। उपेन्द्र (38) पुत्र जगदीश यादव परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। परिजनों के अनुसार अचानक रात को लघु शंका करने छत के किनारे गए, इसी बीच पांव फिसल जाने के कारण वह नीचे गिर गए। युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई । पत्नी सोनी, बेटा प्रियांशु तथा विपुल का रो-रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...