देवरिया, अप्रैल 13 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र के बैतालपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर नवागत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सोपरी गांव निवासी पप्पू यादव (37) पुत्र धारी यादव दो दिन पहले विदेश से कमाकर लौटे थे। रविवार रात वह बैतालपुर के रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। बताया जाता है उसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। कहासुनी के बीच एक युवक ने असलहे से फायर कर दिया, जिससे पप्पू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए। स्...