देवरिया के बरहज क्षेत्र में पुरास्थलों को तलाशेगा पुरातत्व विभाग
गोरखपुर, सितम्बर 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई देवरिया जिले के बहरज विकास खंड में सर्वेक्षण कार्य कराते हुए नए पुरास्थलों की तलाश करने जा रही है। इसके लिए क्षेत्रीय इकाई को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से स्वीकृति मिल गई है। अब राज्य पुरातत्व विभाग से स्वीकृति की प्रतीक्षा है। अनुमति के बाद पुरातत्व विभाग की टीम बरहज विकास खंड स्थित गांवों में पुरास्थलों को खोजेगी। विगत दिनों क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई ने एएसआई और राज्य पुरातत्व विभाग के पास देवरिया स्थित बरहज विकास खंड में व्यापक सर्वेक्षण कार्य कराने का प्रस्ताव भेजा था। बरहज की प्राचीनता को देखते हुए एएसआई की ओर से सर्वेक्षण कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है。
पुरास्थलों की जांच जनपद के इंगुरी सराय, खुदिया बुजुर्ग सहित अन्य पुरास्थलों से मिले साक्ष्यों के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.