देवरिया, मई 6 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। नवागत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार की सुबह कोषाधिकारी कार्यालय पहुंच जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां पर पूरी टीम के साथ मेहनत करते हुए शासन द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले।2015 बैच के आईएएस अधिकारी हुल्गी ने बताया कि मूलतः कर्नाटक का निवासी हूं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के पद पर कार्यरत था। जनता से संवाद करना भी मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जिले में कहीं भी कोई समस्या आने पर पूरी टीम के साथ मिलकर समाधान करेंगे। यह भी पढ़ें- दिव्यांगजनों के समस्याओं के समाधान को आज लगेगा मोबाइल कोर्ट इस दौरान उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ कलेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.