देवरिया के खामपार में खेत से मिला खोपड़ी का कंकाल, मची सनसनी
देवरिया, जून 1 -- भाटपाररानी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के करौंदा गांव में सोमवार को खेत में एक मानव खोपड़ी मिली। कंकाल देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सुबह कुछ ग्रामीण खेत की ओर गए थे, तभी उनकी नजर खोपड़ी के कंकाल पर पड़ी। यह देख वे घबरा गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खामपार पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष खामपार प्रदीप अस्थाना ने बताया कि खेत से खोपड़ी का कंकाल बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है तथा कंकाल की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.