देवरिया, मार्च 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में तेजी से साइबर अपराध बढ़ा है। अब जिले में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा का प्राइवेट मोबाइल नंबर ही साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है और लोगों को क्यूआर कोड भेजकर रुपया मांग रहे हैं। इसकी भनक लगने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पुलिस से शिकायत की है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से इससे बचने की अपील की गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा सदर एसडीएम के पद पर जिले में तैनात हैं। उनके प्राइवेट मोबाइल नंबर को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। साथ ही लोगों के मोबाइल नंबरों पर क्यूआर कोड भेज कर रुपये की मांग की जाने लगी। इसकी भनक उन्हें लगी तो वह परेशान हो गई। उन्होंने तत्काल सोशल मीडिया पर इससे संबंधित मैसेज लोगों से शेयर कराया और अधिकारियों ने भी शेयर किया। लोगों से अपील की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.