प्रयागराज, फरवरी 21 -- रेलवे के पार्सल विभाग ने एक युवक की बाइक देवरिया की जगह गोरखुपर पहुंचा दिया। परेशान युवक ने प्रयागराज डीआरएम को एक्स पर शिकातय की है। देवरिया निवासी पंकज निषाद ने 17 फरवरी को प्रयागराज जंक्शन से अपनी बाइक देवरिया के लिए बुक की थी। लेकिन उसकी बाइक देवरिया नहीं पहुंची। तीन दिन बाद उसने शिकायत की तो पता चला कि बाइक देवरिया की जगह गोरखुपर रेलवे स्टेशन पर उतार दी गई है। पंकज का आरोप है कि उसे बताया गया कि वह देवरिया की जगह गोरखपुर जाकर अपनी बाइक ले लें। इससे पूर्व झलवा का युवक बाइक बुक कराने के बाद परेशान था। उसकी बाइक प्रयागराज की बजाय दूसरे स्टेशन पहुंचा दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.