देवरिया, मई 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले की चार सीएचसी पर डायलिसिस सेंटर खुलेगा। इससे मरीजों को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने सलेमपुर, लार, रूद्रपुर, गौरी बाजार में डायलिसिस सेंटर खोलने का प्रस्ताव भेजा। मरीजों के अधिक दबाव वाले सेंटरों पर डायलिसिस सेंटर खुलेगा। बाहर से डायलिसिस कराने पर मरीजों काफी आर्थिक बोझ पड़ता है। जिले की 35 लाख से अधिक आबादी होने के चलते विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की भीड़ मेडिकल कालेज से लेकर सीएचसी, पीएचसी पर उमड़ती है। इसमें किडनी रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। विभिन्न कारणों से किडनी फेल होती है। इसके लिए मरीज का डायलिसिस कराना पड़ता है। मरीज की स्थिति के अनुसार सप्ताह मे क से लेकर तीन बार तक डायलिसिस कराने की जरूरत पड़ती है। यह भी पढ़ें- बंद है अधिकांश हेल...