संतकबीरनगर, दिसम्बर 28 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली देवरिया जिले की एक किशोरी से आरोपी ने रेप किया। घटना दो दिन पूर्व की है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। देवरिया जनपद की रहने वाली पीड़ित मां का आरोप है कि वह सपरिवार खलीलाबाद कस्बे में किराए के मकान में रहती है। आरोप है कि उसकी 13 साल की बेटी ने बताया कि उसके साथ देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र का ही रहने वाला राजेश ने गलत काम किया है । घटना किराए के मकान में दो दिन पूर्व 25 दिसंबर 2025 की है। पीड़ित मां अपनी बेटी को लेकर शनिवार को कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी राजेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.