देवरिया, मई 2 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया-कसया मार्ग के चौड़ीकरण की सुगबुगाहट बढ़ गई है। मार्ग के दोनों पटरियों पर सीमांकन किया गया। सीमांकन होते ही पटरी दुकानदारों में खलबली मच गई है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बिजली के खंभों और अतिक्रमण पर निशान लगाया। सड़क निर्माण की जद में नगर पंचायत की बनवाई गई नवनिर्मित नाली आने से सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। देवरिया कसया मार्ग फोरलेन में प्रस्तावित है। प्रदेश सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए धन भी आवंटित कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 शुरू होते ही 34 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को फोरलेन में बदलने की कवायत तेज हो गई है। गुरुवार की शाम अवर अभियंता अनूप कुमार और नगर पंचायत रामपुर कारखाना के राजेश जायसवाल, अनिल सिंह, विशाल कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी सड़क का सीमांकन श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.