देवरिया, मार्च 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज की मरम्मत होगी। मरम्मत के लिए लगभग 23 दिन आवागमन प्रभावित रहेगा। रुट डायवर्जन को लेकर डीएम दिव्या मित्तल ने आदेश जारी किया है। सलेमपुर की तरफ से गोरखपुर जाने वाले वाहनों को रुद्रपुर मोड़ से रुद्रपुर की तरफ मोड़ दिया जाएगा।राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 727 ए (गोरखपुर-देवरिया-सलेमपुर-मै मैरवा मार्ग) पर देवरिया शहर में बने रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत होगी। इस पुल के वियरिंग कोट एवं एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित कार्यदायी संस्था को सौंप दी गई है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि मरम्मत कार्य को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसके बाद यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.