बलरामपुर, फरवरी 17 -- सादुल्लाह नगर। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरिया आदम में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लंबे समय से नालियों की सफाई न होने के कारण वे चोक हो चुकी हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। जलजमाव से राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मी की लापरवाही से गांव में गंदगी फैली है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी से विशेष सफाई अभियान चलाकर जल निकासी दुरुस्त कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.