मुजफ्फरपुर, जून 5 -- देवरियाकोठी। विशुनपुर सरैया चौक स्थित नवनिर्मित मॉडल थाना का शुक्रवार को ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मॉडल थाना में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां पुलिसकर्मियों को काम करने का बेहतर माहौल मिलेगा। इस दौरान बच्चों को पुलिस की कार्यशैली की जानकारी दी। इस अवसर पर सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर, पारू पुलिस इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह, देवरिया थानेदार रोहित कुमार, पारु थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला, भूपाल भारती, मदन प्रसाद, गुड्डू पटेल, लखेंद्र चौधरी, आमोद शर्मा, सिपाही कुशवाहा, जगदेव दास आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...