मुजफ्फरपुर, मई 30 -- देवरियाकोठी, एसं। देवरिया थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव में शुक्रवार की रात बोलेरो सवार बदमाशों ने घर में घुसकर गहने, नकद और मोबाइल छीन लिए। बताया जाता है कि सो रही महिला को पहले जगाया, फिर गले से जिउतिया समेत अन्य गहने उतरवा लिए। पांच हजार नकद, मोबाइल लेकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर एक दर्जन लोगों ने बोलेरो का पीछा किया। ईंट-पत्थर भी बरसाए, लेकिन सभी भाग गए। पीड़िता लक्ष्मी देवी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। बताया जाता है कि चैनपुरा निवासी युगल दास हाल में बेटी की शादी कर मजदूरी करने बाहर चला गया। यह भी पढ़ें- चोरों में पांच घरों और मैरिज लॉन से लाखों किए पार घर पर पत्नी और बहू रहती है। शुक्रवार की रात दोनों खाना खाकर सो रही थी। बोलेरो सवार बदमाश बकरे की चोरी करने की नीयत से फूस के घर का फाटक खोल अंदर ...