मऊ, फरवरी 7 -- नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील घोसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत नदवासराय में आयोजित दो दिवसीय डे-नाईट नेशारुलहक झन्ने आल इण्डिया वालीबाल टूर्नामेंट का उद्धाटन शनिवार की सायंकाल पांच बजे किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अतुल राय ने फीता काटकर और कबूतर उड़ाकर किया। वालीबाल का उद्घाटन मैच गंगापुर जौनपुर और देवरिया के बीच खेला गया। जिसमें देवरिया की टीम ने 15-6 से जीत हासिल किया। दूसरा मैच मशीना मऊ और आजमगढ़ के बीच खेला गया। तीसरा मैच रेड आर्मी एवं उत्तराखंड पुलिस के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि वालीबाल से हमारा बहुत पुराना रिश्ता है। इसी वालीबाल के खेल से हमारे पिता सरकारी नौकरी में उच्च पद पर रह कर कार्य किया है। प्रतियोगिता के दौरान लड्डन खान, वफाउल्लाह खान, हारीश खान, बबलू खान, कक्कू खान, राशिद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.