संभल, मई 4 -- गवां। रजपुरा क्षेत्र के गांव देवरा भूरा में भूपेंद्र पुत्र पर्वत सिंह के नलकूप से उस समय हड़कंप मच गया जब नलकूप से निकल रहे पानी में डीजल जैसी गंध और रंग दिखाई देने का मामला सामने आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। ग्रामीणों का आरोप है कि नलकूप से निकल रहा पानी पीने योग्य नहीं है और उसमें किसी प्रकार का प्रदूषण या मिलावट हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब नलकूप चलाया गया तो पानी से तेज बदबू आने लगी और उसका रंग भी सामान्य से अलग दिखाई दिया। कुछ लोगों ने इसे डीजल मिश्रित पानी बताया, जिसके बाद आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.