बरेली, मई 6 -- भमोरा। किसी बात को लेकर देवरानी-जेठानी में कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।गांव राजूपुर के इरशाद की पत्नी चमन नारा ने बताया कि उसकी देवरानी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी बीच लाठी लेकर आये बडे़ जेठ ने मारपीट शुरू कर दी सिर में लाठी लगने से वह घायल हो गईं। बचाने दौड़े दूसरे जेठ को भी चोटें लगी है। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भमोरा भेज कर मामले की जांच शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...