कौशाम्बी, अप्रैल 3 -- सैनी थाना क्षेत्र के पुराना पुरवा मजरा कोरियो गांव में मार्ग अवरुद्ध करने का विरोध करने पर देवरानी-जेठानी समेत तीन लोगों की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुराना पुरवा मजरा कोरियो गांव की माया देवी पत्नी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि एक अप्रैल की दोपहर पड़ोसी उमेश पाल आम रास्ते पर दीवार खड़ी कर रहा था। इसका विरोध करने पर उसने अपने पिता रतीपाल, मां फूलकली, बहन पूनम व पत्नी नीलू के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी देवरानी सोना देवी तथा भतीजी वर्षा को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.