देवरानी-जेठानी ने महिला पर धारदार हथियार से किया हमला
कौशाम्बी, मई 12 -- कोखराज थाना क्षेत्र के नौढ़िया आमद करारी गांव की पूनम देवी ने बताया कि उसका पति सूरज पासी पुणे में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। पति के बाहर होने के कारण वह पांच महीने से मायके में थी। आठ मई को पति के लौटने पर ससुराल पहुंची तो अकारण जेठानी रेखा देवी व देवरानी रुचि ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे सिर में गंभीर चोटें आईं। मामले की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.